अमेरिका के दरहम, उत्तर कैरोलीना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी में कृत्रिम मानव ह्रदय का सफल प्रत्यारोपण




अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी में CARMAT कंपनी द्वारा विकसित कृत्रिम हृदय का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। 39 वर्षीय मैथ्यू मूर (Matthew Moore) हृदय में समस्या के बाद जून माह में ड्यूक यूनिवर्सिटी पहुंचे जहां जांच पड़ताल के बाद उन्हें हृदय प्रत्यारोपण की सलाह दी गई।






बताते चलें कि कृत्रिम हृदय में Bovine Tissue का प्रयोग किया गया है साथ ही कृत्रिम हृदय को चलाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत की जरूरत पड़ती है।




हर्ट ट्रांसप्लांट के इस ऑपरेशन में भाग लेने वाले प्रमुख रूप से भाग लेने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जैकब श्रोडर (Dr. Jacob Schroder) ने बताया कि उन हृदय रोगियों में जिनमें हर्ट के ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होती थी ज्यादातर हर्ट के लिए डोनर के इंतजार में मारे जाते थे जबकि अब आर्टिफिशियल हर्ट की उपलब्धता व इसके सफल हो जाने से ऐसे मरीजों में मौत का आंकड़ा निश्चित तौर पर कम होने की उम्मीद है। 


डॉक्टर जैकब के साथ इस टीम में प्रमुख रूप से डॉक्टर कारमेलो मिलानो (Dr. Carmelo Milano) डॉक्टर मनेष रमन पटेल (Dr. Manesh Raman Patel) शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post