चीन ने दी यूके को हमले की चेतावनी -
पिछले दिनों क्रीमिया (यूक्रेन) के
नजदीक काला सागर (Black Sea) में रूस और यूके की नौसेना का आमान सामना होने के
बाद रूस ने प्रतीकात्मक बमबारी यूके की नौसेना पर चेतवानी देने के
लिए की थी के अगर यूके की नौसेना हमारे समुद्री जल
सीमा का उल्लंघन करेगी तो
इसका मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा, जिसके बाद युद्ध के कयास लगाये जाने लगे थे और यूके
की नौसेना को पीछे हटना पड़ा था! ऐसा ही कुछ हाल ही में दक्षिण चीन सागर में देखने
को मिला, दरअसल ताज़ा विवाद चीन और
यूके के बीच है जहाँ यूके ने दक्षिण चीन सागर
(South China Sea) के नजदीक अपनी नौसेना के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को ला खड़ा किया है! जिसे चीन ने यूके द्वारा अपनी
संप्रभुता पर हमला करार दिया है! चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने यूके और अमेरिका का कार्टून बनाते हुए कहा कि यूके आज भी उपनिवेशवाद के दौर में जी रहा है!
ज्ञात हो कि यूके की नौसेना "द रॉयल नेवी" के
कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में प्रमुख रूप से फाइटर जेट, हेलीकाप्टर, फाइटर जेट
कैरियर, पन डुब्बी, आयल टैंकर के साथ ही हजारों की संख्या में नौसेनिक भी शामिल
हैं!
दक्षिण चीन सागर -
दक्षिण चीन सागर पिछले कई दशको से विवादों में रहा है यह मुख्यतः
प्रशांत महासागर का ही हिस्सा है, यह गहरा समंदर अपने आप में किसी खजाने से कम
नहीं, इसके गहराइयों में कच्चे तेल के अथाह भण्डार के आलावा कई अन्य खनिज लवण भी
प्रचुर मात्रा में हैं, साथ ही साथ यह समंदर कई देशों के लिए सामरिक दृष्टी से
अत्यंत महत्वपूर्ण है! यही कारण हैं की इस क्षेत्र पर चीन, ताइवान, ब्रूनेई,
वियतनाम, फिलीपींस अपना अपना दावा करते हैं!




